फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम चंडीथान चौराहे पर गत शनिवार हुआ था हादसा
विज्ञापन

नौतनवा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम चंडीथान चौराहे पर गत शनिवार की सुबह एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार अमेरिका शर्मा की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पुत्र दुर्गेश शर्मा निवासी ग्राम रुद्रपुर शिवनाथ की तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने एवं गैर इरादरतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक अमेरिका शर्मा निवासी रुद्रपुर शिवनाथ थाना कोल्हुई शनिवार की सुबह अपनी बाइक (मोपेड) से नौतनवा क्षेत्र में गैलन लेकर डीजल लेने के लिए आ रहे थे। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम चंडीथान चौराहे पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद मृतक के पुत्र ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि मृतक के पुत्र दुर्गेश शर्मा निवासी ग्राम रुद्रपुर शिवनाथ की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें