फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे के मामले में चार माह बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामसभा रुद्रौली के पास निचलौल-चौक मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की तहरीर पर निचलौल पुलिस ने चार माह बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

घुघली थाना क्षेत्र की ग्रामसभा पटखौली निवासी सत्यकाम पांडेय ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह 17 फरवरी 2026 को एनएसएस शिविर से लौट रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह ग्रामसभा रुदौली स्थित डॉ. आंबेडकर बाल विद्यामंदिर के सामने पहुंचे, तभी विद्यालय का मैजिक वाहन चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में बगल से टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में सत्यकाम पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि आरोपी मैजिक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें