फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवती को भगाने के मामले में एक नामजद सहित दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। युवती को बहला-फुसलाकर भगाने की घटना सामने आई है। थाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपनी पुत्री के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन



महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 20 वर्ष की बेटी को 23 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे चंदन विश्वकर्मा निवासी ग्राम बरोहिया ढाला, थाना सिंदुरिया ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। घटना के बाद से बेटी का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। महिला ने 14 फरवरी को थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कर बेटी को सुरक्षित बरामद करने की मांग की। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी चंदन विश्वकर्मा निवासी ग्राम बरोहिया ढाला, थाना सिंदुरिया व एक अज्ञात साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें