फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 2.98 लाख से निर्मित होगा महिला शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय परिसर में महिला शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य पर कुल 2.98 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कार्यालय परिसर में आने वाली महिला कर्मचारियों और फरियादियों को अब तक शौचालय की समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी। इस वजह से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। प्रस्तावित महिला शौचालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसमें स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, हैंडवॉश, वॉश बेसिन, उचित वेंटिलेशन और साफ-सफाई के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला आबकारी अधिकारी अतुल चंद्र द्विवेदी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया की सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें