फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सास पर गर्भपात की दवा पिलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम सोनबरसा में एक विवाहिता ने अपनी सौतेली सास पर चाय में गर्भपात की दवा पिलाने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सास सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सोनबरसा निवासी मोहनी चौधरी पत्नी पंकज सिंह के न्यायालय में दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, पीड़िता की शादी दो दिसंबर 2025 को हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी सौतेली सास उससे रंजिश रखती थी। आरोप है कि नौ अप्रैल 2026 की शाम को सौतेली सास ने गांव के दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर एक मेडिकल स्टोर से गर्भपात की दवा मंगवाई और उसे चाय में मिलाकर पीड़िता को पिला दी।
10 अप्रैल को पीड़िता को रक्तस्राव शुरू हो गया। 11 अप्रैल को जब उसकी हालत बिगड़ी तो सिसवा कस्बा स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में उसकी जांच कराई गई। विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट अपने पास रख ली। पीड़िता का दावा है कि उसने पहले कोठीभार पुलिस और फिर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके भाई के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर उस पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पीड़िता की सौतेली सास सहित तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें