फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की मौत मामले में चालक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
15 जुलाई को पकड़ियार बुजुर्ग के पास हुआ था हादसा
विज्ञापन

सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के पकड़ियार बुजुर्ग के पास सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत के मामले में आरोपी चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
भेड़िया गांव निवासी रहीस अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे उनके पिता महबूब आलम व व मां को बाइक से महराजगंज से घर लौट रहे थे। पकड़ियार बुजुर्ग के पास विपरीत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा चालक रमेश ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महबूब आलम और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल महराजगंज और बाद में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान महबूब आलम की देर रात मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी का उपचार के बाद हालत स्थिर है। पीड़ित ने बताया कि अंतिम संस्कार और माता के उपचार में व्यस्त रहने के कारण तत्काल सूचना नहीं दे सका। उपचार से समय मिलने के बाद पीड़ित ने बीते दिन स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ल ने बताया कि मृतक के ई-रिक्शा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें