आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही पुलिस
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल गई किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजन ने गांव के ही एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
तहरीर के अनुसार, किशोरी रोज की तरह स्कूल गई थी लेकिन निर्धारित समय के बाद भी घर वापस नहीं पहुंची। परिजन ने पहले उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू दी है? इस बाबत एसओ कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि लड़की के मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।