फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति सहित छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के खोन्हौली गांव में पति सहित छह लोगों पर पुलिस ने शनिवार को दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के घर वालों ने पुलिस को दी गई तहरीर में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मार डालने का आरोप लगाया है।
घुघली थाना क्षेत्र के धनगढ़ी निवासी गोविंद कसौधन ने बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी सिंधु (24) की शादी बीते करीब तीन वर्ष पहले निचलौल थाना क्षेत्र के खोन्हौली निवासी सोनू के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए सिंधु का उत्पीड़न करने लगे। कई बार बेटी उनसे मोबाइल फोन से शिकायत की। शिकायत के बाद उन्होंने बेटी के परिजनों को कई बार समझाने की कोशिश की। सिंधु का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 28 अगस्त को ससुराल वालों ने सिंधु की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर निर्भय सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मृतका के पति सोनू कसौधन, ससुर विश्वनाथ कसौधन, देवर विजय, अजय, संजय और सास इमरावती पर दहेज हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें