फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड में भी ऑनलाइन जमा होगा शुल्क, तिथि निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत बोर्ड में भी ऑनलाइन जमा होगा शुल्क, तिथि निर्धारित
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2021 में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन गतिविधियों के संचालन को लेकर समय सारिणी जारी कर दी गई है। समय सारिणी के मुताबिक संस्थागत व व्यक्तिगत विद्यार्थी विभाग की ओर निर्धारित किए जाने वाले अग्रसारण केंद्रों पर पंजीकरण व परीक्षा शुल्क को जमा करेंगे।
संस्कृत बोर्ड के भी जिले में विद्यालय संचालित होते हैं। कोरोना काल में विद्यालयों के बंद होने की वजह से अग्रिम कक्षाओं में पंजीकरण कराने के साथ-साथ परीक्षा शुल्क को जमा करने को लेकर शासन की तरफ से तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

पंजीकरण शुल्क को जमा करने की तिथि एक से 19 सिंतबर, परीक्षा शुल्क को जमा करने की तिथि 21 से 30 सितंबर, 25 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि, परीक्षा आवेदन पत्र को अपलोड कर पूरित करने के लिए 21 सितंबर से पांच अक्तूबर, त्रुटि सुधार के लिए आवेदन पत्र की प्रति अपलोड करने की तिथि छह से 10 अक्तूबर, आवेदन पत्र, पंजीकरण व परीक्षा शुल्क विवरण, नामावली एवं संख्या सूचक प्रपत्रों की हार्डकॉपी डीआईओएस कार्यालय में जमा करने की तिथि 12 से 14 अक्तूबर, डीआईओएस कार्यालय से परिषद कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कराने की तिथि 15 व 16 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से भी पंजीकरण, प्रवेश व आवेदन जमा करने को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित तिथियों के मुताबिक सारी गतिविधियों को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें