फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छठें दिन भी नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी, टॉवर डंप रिपोर्ट के इंतजार में अटकी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू की नोंक पर महिला को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात लूटने का मामला
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र की ग्राम सभा माधोपुर में महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर लाखों रुपये के सोने के जेवरात लूटे जाने की घटना के छह दिन बाद भी पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है। टॉवर डंप रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और संदिग्धों की पहचान की जाएगी।
घटना के दिन श्यामदेउरवां पुलिस, एसओजी, स्वॉट और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस ने घटना के समय क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाने के लिए संबंधित टेलीकॉम कंपनियों से टॉवर डंप रिपोर्ट मांगी है। पुलिस के अनुसार टॉवर डंप किसी आपराधिक घटना के दौरान एक निश्चित समय पर संबंधित मोबाइल टॉवर के दायरे में सक्रिय रहे सभी मोबाइल नंबरों और उनके तकनीकी डेटा का रिकॉर्ड होता है।
विज्ञापन

इस रिपोर्ट के विश्लेषण से यह पता लगाने का प्रयास किया जाता है कि घटना के समय कौन-कौन से मोबाइल फोन मौके के आसपास सक्रिय थे। इसके बाद संदिग्ध नंबरों को चिह्नित कर उनकी लोकेशन, कॉल डिटेल और गतिविधियों की जांच की जाती है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस को उम्मीद है कि टॉवर डंप रिपोर्ट मिलने के बाद जांच को अहम दिशा मिलेगी और बदमाशों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। हालांकि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज न होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है। महिला के पति अखिलेश का कहना है कि घटना के बाद से पुलिस लगातार जांच का भरोसा दे रही है, लेकिन अब तक न तो कोई गिरफ्तारी हुई है और न ही एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। टॉवर डंप रिपोर्ट मिलते ही जांच में तेजी आएगी और घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें