फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम सचिवालय में चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के बांसपार नूतन के ग्राम सचिवालय में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात बांसपार नूतन स्थित ग्राम सचिवालय के अंदर घुसकर चोरों ने बैटरी, इनवर्टर और कंप्यूटर सिस्टम समेत कीमती सामान चुराए थे। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन में जुट गई थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर नौनिया टोला चौराहे से जमुनिया जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी करके चारों आरोपियों को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी का सामान धर्मपुर गंगराई नहर रोड के किनारे झाड़ियों में छिपाने की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने उनकी निशानदेही पर शुक्रवार की रात में चुराए गए सामान को बरामद कर लिया। गिरफ्तार भिटौली थाना के लक्ष्मीपुर देउरवा निवासी सोनू कुमार, मिठौरा जंगल निवासी बृजेश यादव, पनियरा थाना क्षेत्र के चंदन चाफी निवासी कन्हई राजभर तथा दिलीप चौहान हैं। पुलिस ने ग्राम सचिवालय से चुराए गए दो बैटरी, एक इनवर्टर, एक सीपीयू, एक मॉनीटर, एक की-बोर्ड के साथ ही पीली धातु की एक जोड़ी झुमका अभियुक्तों के पास से बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सभी अभियुक्त शातिर किस्म के हैं। इनके विरुद्ध थाना भिटौली, पनियरा और श्यामदेउरवा में चोरी, नकबजनी और धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें