खुशहालनगर। भिटौली थाना क्षेत्र के एक समुदाय के युवक पर दूसरे समुदाय की एक युवती का जबरन निकाह कराने आरोप में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं युवती को उसके घरवालों को सौंप दिया गया है।
थाना क्षेत्र के राजमंदिर निवासी युवती की मां ने तहरीर देकर एक युवक पर अपनी 17 वर्षीया पुत्री का जबरन निकाह करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मेराज, फारुख, समसुद्दीन, इम्तियाज को हिरासत में पूछताछ कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने पूछने पर बताया युवक और युवती दोनों बालिग हैं। मगर युवती से निकाह की बात झूठी है। युवती की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर चार युवकों से पूछताछ की जा रही है।