सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, किशोरी की मां ने बताया कि 25 मार्च को प्रिंस यादव पुत्र रामटहल निवासी मोरवन ने मेरी बेटी को बहलाकर भगा ले गया। साथ में घर में रखा मेरा जेवर और नकद कुछ रुपये भी ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चला। मुझे डर है कि कहीं लड़की के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार प्रिंस यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।