परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने युवती के बाबा की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
परिजनों के अनुसार, 20 वर्षीया युवती को गोरखपुर जिले का डांगीपार निवासी विशुनकेश 30 नवंबर को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। युवती के बाबा ने पुलिस को दी गई तहरीर बताया कि रिश्तेदारी व संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। बाद में आरोपी से संपर्क कर युवती को वापस भेजने के लिए कहा गया तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। इससे युवती के साथ अनहोनी को लेकर परिजनों की चिंता बढ़ गई है। तहरीर आधार पर श्यामदेउरवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही युवती की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।