फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमी से शादी की जिद पर टॉवर पर चढ़ने वाली युवतियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को सक्सेना नगर वार्ड में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी थीं युवतियां
विज्ञापन

12 घंटे टॉवर पर ही रही थीं दोनों युवतियां,
महराजगंज। शहर के सक्सेना नगर स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ने वाली दोनों युवतियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सदर कोतवाली में नगर चौकी इंचार्ज की तहरीर पर युवतियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
शुक्रवार की सुबह टॉवर पर चढ़ने पर दोनों युवतियां अपने प्रेमियों से शादी की जिद कर रही थीं। इनमें से एक का प्रेमी जेल में बंद है। युवती उसे रिहा कराने की मांग कर रही थी। मांगें नहीं मानने पर दोनों टॉवर से कूदकर आत्महत्या की धमकी देने लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। काफी मान-मनौव्वल के बाद दोनों युवतियां 12 घंटे बाद टॉवर से नीचे उतरीं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी नगर उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र जैन पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान पर थे। इसी दौरान कोबरा मोबाइल पर तैनात आरक्षी प्रदीप प्रजापति ने सूचना दी कि दो युवतियां सक्सेना नगर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टॉवर पर चढ़ी युवतियों की पहचान मनप्रीत निवासी संगरुर और सोनिया निवासी भटिंडा, पंजाब के रूप में हुई। एक युवती जिला कारागार में बंद लखिमा थरूआ के युवक को जेल से छुड़ाने की मांग कर रही थीं। जबकि दूसरी अपने पति के साथ रहने की जिद कर रही थी।



युवतियां लगातार चिल्लाकर कह रही थीं कि यदि युवक को रिहा नहीं किया गया तो वे टॉवर से कूदकर जान दे देंगी। मामले की सूचना तत्काल उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को दी गई। मौके पर महिला उपनिरीक्षक ज्योति राय तथा महिला उपनिरीक्षक निहारिका रंजन सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन




काफी देर तक अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों अपनी मांग पर अड़ी रहीं। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों महिलाओं को पानी पिलाने के बहाने नीचे उतारा और सुरक्षित हिरासत में ले लिया। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की चौकी प्रभारी नगर धर्मेन्द्र जैन की तहरीर पर मनप्रीत व सोनिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें