परतावल। विगत शुक्रवार को गैस सिलेंडर वितरण के दौरान पथराव और मारपीट मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गैस गोदाम के मैनेजर संजय गौतम, निवासी ग्राम बेलवा बुजुर्ग, थाना भिटौली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 20 मार्च को सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी के लिए परतावल गए थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद वकात, निवासी ग्राम गोपाला, थाना भिटौली ने उन्हें धक्का देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।
तहरीर के अनुसार, कुछ ही देर में आरोपी के साथ अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।