फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति, सास-ससुर समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजुरिया निवासिनी चांदनी की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने उनके पति, सास-ससुर और दो ननदों समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

चांदनी ने पुलिस को दी गई तहरीर बताया है कि उसकी शादी गांव के ही मोनू से चार वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद एक पुत्री भी पैदा हुई। अब ससुराल के लोग दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांग रहे हैं। इसको लेकर पति मोनू, सास संतोषा, ससुर शंकर व ननद गुड़िया और रिंकी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा में प्राथमिकी दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें