फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति व जेठ-जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिक दर्ज की है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिगही निवासी ताहिब अली की पुत्री अरवीना खातून का निकाह 8 मार्च 2021 को मोहम्मद मोनू निवासी ग्राम तेतरी बाजार, बांसी रोड भीमापार थाना नौगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर के साथ हुआ था।
विज्ञापन

पीड़िता अरवीना खातून ने बताया कि मेरे पिता ने निकाह में अपनी हैसियत के मुताबिक सोने की अंगूठी और सोने-चांदी का अन्य सामान बेड, कुर्सी, बर्तन व जेवरात और 1.80 लाख नकद दिए थे। इसके बावजूद मेरे पति, उनके भाई सिकंदर और सिकंदर की पत्नी कुरैशा बाइक की मांग कर मारते-पीटते व प्रताड़ित करते थे। माह अप्रैल 2023 में मेरे पति मोहम्मद मोनू और जेठ-जेठानी ने बाइक की मांग को लेकर मेरा समस्त स्त्रीधन एवं जेवर कपड़ा छीन लिया। इस संबंध में निचलौल क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि पीड़िता अरवीना खातून की तहरीर पर पति मोहम्मद मोनू, जेठ सिकन्दर और जेठानी कुरैशा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें