फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला जज ने कैदियों से वार्ता कर सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में कुल 589 बंदी वर्तमान में निरुद्ध
विज्ञापन

बंदियों को उचित चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
महराजगंज। सोमवार को जिला जज अरविंद मालिक, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जिला कारागार का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया। जिला जज ने पुरुष बैरक, महिला बैरक, रसोई व जेल परिसर आदि का निरीक्षण किया।
जिला जज ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना और उनके निस्तारण हेतु जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। जिला न्यायाधीश ने मौजूद सभी जेल कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी कैदियों के मानवाधिकार उपलब्ध हों, यह जेल प्रशासन सुनिश्चित करें। आवश्यकतानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय करते हुए बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने बीमार बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश देते हुए कहा कि बंदियों को उचित चिकित्सा सेवा जेल प्रशासन उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बंदियों से मुलाकात कर जिला न्यायाधीश ने उनकी समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के संदर्भ में आश्वस्त किया। उन्होंने जेल की साफ–सफाई और व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की। जेल अधीक्षक बीके गौतम ने बताया कि जेल में कुल 589 बंदी वर्तमान में निरुद्ध हैं। इनमें 533 पुरुष, 30 महिला और 26 अल्प वयस्क बंदी हैं। साथ ही जिला जेल में कुल 05 बंदी अन्य देशों के हैं। निरीक्षण के दौरान सीजेएम मुकेश यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें