1.75 लाख रुपये समूह की किस्त और जेवर भी ले गई थी महिला, तीन बच्चों के साथ गई है महिला
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक गैर समुदाय का युवक एक महिला और उसके तीन बच्चों को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। आरोप यह भी है कि महिला अपने साथ 1.75 लाख रुपये समूह की किस्त और जेवर भी लेकर गई थी। मामले में पुलिस ने बुधवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
महिला के पति ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दाखिल वाद में बताया है कि गांव का ही एक शख्स 28 सितंबर 2025 को पत्नी को बहला- फुसलाकर तीन बच्चों के साथ भगा ले गया। आरोपी के झांसे में आकर पत्नी समूह की किस्त का 1.75 लाख रुपये और जेवर भी साथ लेकर चली गई। पत्नी की खोजबीन करने पर पता चला कि उसको भगाने में आरोपी शख्स के पिता ने भी काफी सहयोग किया है। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। थक-हारकर उसे न्यायालय में वाद दाखिल करना पड़ा।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर आरोपी इम्तियाज और पिता अलहम खां, निवासी ख़म्हौरा, टोला बंजरिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।