फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कंपनी के कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर के कोहड़वल मार्ग स्थित एक प्राइवेट कंपनी में तैनात कर्मचारी पर रकम धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शुक्रवार को तहरीर के आधार कर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कमल फिनकेप प्राइवेट लिमिटेड के एरिया मैनेजर संजय कुमार ने बताया है कि कंपनी एक माइक्रोफाइनेंस एक वित्तीय पंजीकृत संस्था है। इसका मुख्यालय राजस्थान के कोटा में है। आरोप है कि कंपनी में तैनात एक कर्मचारी की ओर से ग्राहकों द्वारा जमा किए गए रीब 67,000 रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, मामले में कंपनी के एरिया मैनेजर की तहरीर पर आरोपी संजय भारती निवासी नरकहा पड़रहा जिला मीरजापुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें