महराजगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में तीन अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही की है।
पुलिस को सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की गई। मौके से 51 ताश के पत्ते, जुआ खेलने के लिए इस्तेमाल हुए 1,000 रुपये और 620 रुपये बरामद किए गए। तलाशी के दौरान जमा राशि भी जब्त की गई। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत आरोपी बलराम मद्वेशिया, निवासी वार्ड नंबर-5, पंतनगर, गोपाल गुप्ता, निवासी वार्ड नंबर-4 तथा कुलदीप वर्मा, निवासी इंद्रानगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।