फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठगी के आरोप में ईंट-भट्ठा मालिक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। पनियरा थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले में ईंट भट्ठा मालिक पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। शास्त्री नगर निवासी पल्लवी त्रिपाठी ने पनियरा थाना क्षेत्र के रामनगर बैदा बाजार निवासी ईंट उद्योग संचालक महेंद्र नाथ पर 25 प्रतिशत साझेदारी देने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, महेंद्र नाथ को ईंट उद्योग का मालिक है। महेंद्र ने उद्योग में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का भरोसा देकर पार्टनरशिप डीड दी। इसके बाद उद्योग संचालन, भट्ठा संचालन सहित विभिन्न मदों के नाम पर लगातार धनराशि लेता रहा। जब पीड़िता ने अपने कानूनी सलाहकार से परामर्श लिया, तो डीड का पंजीकरण अनिवार्य बताया गया।
विज्ञापन

इस पर पीड़िता ने आरोपी से पार्टनरशिप डीड रजिस्टर्ड कराने को कहा तो वह लगातार टालमटोल करता रहा। इससे धोखाधड़ी का संदेह गहराने लगा। बाद में जब पीड़िता ने स्पष्ट रूप से पैसा वापस करने की मांग की तो आरोपी ने इनकार कर दिया।
आरोप है कि आरोपी ने रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ईंट भट्टा व्यवसायी महेंद्र नाथ पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें