फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुर्घटना में युवक की मौत मामले में बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत मामले में पीड़ित पत्नी की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में 31 मई को दो बाइक में हुए टक्कर में युवक की मौत हुई थी।
विज्ञापन

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कानापार निवासी रीना ने तहरीर दे कर बताया कि पति घनश्याम 31 मई को शाम सात बजे बाइक से बृजमनगंज की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ब्रह्मपुर कुटी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस से घायल को सीएचसी धानी ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही घनश्याम की मौत हो गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर खास निवासी बाइक चालक सूरज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें