फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाम बदलकर दो पासपोर्ट बनवाने के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र से पासपोर्ट से जुड़े फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि हरपुर तिवारी निवासी अकबाल ने अलग-अलग नाम व जन्मतिथि दर्शाकर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवा लिए। मामले की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी अकबाल ने पहला पासपोर्ट (संख्या H-4501234) 13 मई 2009 को प्राप्त किया था। इसकी वैधता 12 मई 2019 तक थी।
इस पासपोर्ट में आवेदक का नाम अकबाल पुत्र रहमतुल्लाह, माता का नाम तैमुन, पत्नी का नाम अलीमुन निशा और जन्मतिथि 01 जनवरी 1972 दर्ज थी। वहीं दूसरा पासपोर्ट (संख्या R-0507673) 8 जून 2017 को जारी हुआ। इसकी वैधता 7 जून 2027 तक है।
इस पासपोर्ट में नाम इकबाल और जन्मतिथि 20 मई 1980 दर्ज पाई गई। दोनों पासपोर्ट के विवरणों में नाम व जन्मतिथि में स्पष्ट अंतर सामने आने पर मामला संदिग्ध पाया गया। इसके बाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ ने पत्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक महराजगंज को जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर श्यामदेउरवां पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी द्वारा कूट रचित दस्तावेजों का प्रयोग कर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाया गया है। ­
विज्ञापन

उप निरीक्षक राजेश सिंह की तहरीर के आधार पर श्यामदेउरवां थाने में आरोपी अकबाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। राजेश सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पासपोर्ट बनवाने में प्रयुक्त सभी दस्तावेजों की सत्यता की जांच के साथ-साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने दो पासपोर्ट बनवाने का उपयोग किन उद्देश्यों के लिए किया। मामले के उजागर होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें