फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कंटीले तार और ताले काटकर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालनगर। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बलडीहा, बेलवा टोला निवासी रामवचन यादव के घर शुुक्रवार की रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पूरे इलाके में दहशत फैला दिया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, परिवार के घर पर नहीं होने का फायदा उठाते हुए चोर मकान में पीछे से दाखिल हुए और कटर से कटीले तार और मजबूत ताले काटकर कीमती एलईडी टीवी, कपड़े समेत हजारों का अन्य घरेलू सामान चुरा लिया। इतना ही नहीं, चोरों ने अन्य कमरों के ताले भी तोड़ दिए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया गया है कि सुबह जब पीड़ित परिवार के सदस्य घर आए तो बिखरा सामान और टूटे ताले देखकर उनके होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना डायल 112 और थाना घुघली पुलिस को दी गई। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें