फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नोडियावा गांव का नाम बदलकर बोर्ड लगाने पर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने हटवाया बोर्ड, मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

सोनौली। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के नोडियावा चौराहा ग्राम परसा सुमाली गांव में गांव का नाम बदलकर एक विशेष जाति के नाम से बोर्ड लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, नोडियावा गांव का नाम वर्षों से सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। बावजूद इसके एक व्यक्ति ने गांव के एक स्थान पर ''निषाद राज चौक'' के नाम से बोर्ड लगा दिया। इस पर गांव के ही कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि इस तरह से गांव का नाम बदलकर बोर्ड लगाना न केवल सरकारी अभिलेखों के विपरीत है और इससे सामाजिक माहौल भी खराब हो सकता है।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विकास उपाध्याय उर्फ विकास मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लगाए गए बोर्ड को भी हटवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार से माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी कोतवाल रामचन्द्र राय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विकास मिश्रा निवासी सोनौली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें