फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समझौते के लिए ठूठीबारी कोतवाली पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। एक दुर्घटना मामले में युवक ने ठूठीबारी कोतवाली पुलिस पर समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवक ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ठूठीबारी शांतिनगर मोहल्ला निवासी अजय पांडेय ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी को लिखित शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि नेपाल के नवलपरासी जिले के रमपुरवां निवासी रामाशीष यादव 13 मार्च को लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए मेरी माता सीमा पांडेय को दुर्घटना में घायल कर दिया था। जिससे मेरी मां का पैर फ्रैक्चर हो गया। ग्रामीणों की मदद से आरोपी चालक रामाशीष यादव को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के उसे छोड़ दिया। घटना के बाद से ही कोतवाली पुलिस मामले में सुलह-समझौते का दबाव बना रही है। बीते 20 दिनों से थाने के चक्कर लगाने के बावजूद न तो प्राथमिकी दर्ज किया गया और न ही जब्त बाइक के खिलाफ कोई विधिक कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें