फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चालक की मौत मामले में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। जमुई कला गांव के पास ठूठीबारी-निचलौल मार्ग पर 5 जनवरी को एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक ई रिक्शा चालक की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम धमउर (कुट्टी टोला) थाना निचलौल निवासिनी रामरती देवी ने बताया कि मेरे पति सबरजीत 5 जनवरी को ई-रिक्शा से घर आ रहे थे। करीब शाम 7.15 बजे जमुई के पास ईंट भट्ठे के सामने ईटहिया की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में मेरे पति को गम्भीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक मदन, निवासी शीतलापुर थाना निचलौल तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चला रहा था। महिला ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मदन के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें