मिठौरा। सिंदुरिया-चिउटहा मार्ग पर 22 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में छह वर्षीय मासूम और उसकी दादी की मौत के मामले में बुधवार को सिंदुरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि 22 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार बुजुर्ग में छवर पुलिया और धर्मकांटा के बीच बाइक सवार ने पैदल जा रहे सन्नी (6) और उसकी दादी घूरा देवी को पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से दोनों सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गए थे। हादसे में सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि गंभीर रूप से घायल घूरा देवी को जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया था। उपचार के दौरान 24 अक्तूबर को उनकी भी मौत हो गई।