फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दंपती पर हमला करने के आरोप में तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बांसपार बैजौली निवासी गोपाल और उनकी पत्नी सुमित्रा पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रविवार को शाम करीब 6:30 बजे गोपाल अपने खेत के रास्ते घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही दशरथ, मुकेश और दशरथ की पत्नी वंदना ने लाठी-डंडे, ईंट और रॉड से उन पर हमला कर दिया। गोपाल ने बताया कि तीनों आरोपियों ने एकजुट होकर उन्हें इतनी बुरी तरह पीटा कि वे मरने की हालत में पहुंच गए। जब उनकी पत्नी सुमित्रा बचाने के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह मारपीट की। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दशरथ, मुकेश, वंदना पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें