फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 35 शीशी नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। 35 शीशी नेपाली शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया। लमुहा चौकी प्रभारी विक्की को मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति नेपाली शराब लेकर ग्राम लालपुर की तरफ से डिगही आ रहा है। चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ ग्राम डिगही में लालपुर की तरफ से आने वाले रास्ते फरचहिया बाग में छिपकर बैठ गए। इसी दौरान एक व्यक्ति झोला लेकर आता दिखा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली तो 35 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान हीरालाल चौधरी निवासी खेसरहा सितलापुर थाना निचलौल के रूप में की गई। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि नेपाली शराब के साथ पकड़े गए आरोपी हीरालाल चौधरी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें