भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने रिश्तेदारों पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। महिला की नामजद तहरीर पर पुलिस ने छह रिश्तेदारों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने कोठीभार थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि मेरी बेटी कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में गई थी। चर्चा है इसी दौरान रिश्तेदारी के एक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया था।
मेरे बार-बार मना करने के बाद भी रिश्तेदारी के कुछ लोग बेटी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना से तंग आकर 17 फरवरी को उसने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। युवती की मां ने अपने कुछ रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। प्रेमी युवक को भी विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना है।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक युवती की मां की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों ढोढई, इंद्रेश, सोनमती, लक्ष्मीना, शीला तथा सीमा पर युवती को आत्महत्या के उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।