फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन हड़पने की कोशिश ने चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जरलहिया गांव निवासी एक युवक ने अपने चार चाचाओं पर फर्जी वसीयतनामा तैयार कर पैतृक जमीन हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। मामले में स्थानीय पुलिस के कार्रवाई न करने पर उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर श्यामदेउरवा पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासी अशोक यादव ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनके दादा जगरूप यादव लंबे समय से बीमार थे। उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इसी दौरान उनके चाचा दयाशंकर यादव, उमाशंकर यादव, धनंजय कुमार यादव और शिव प्रकाश यादव ने आपस में साजिश कर दादा के नाम से 26 जून 2024 को फर्जी वसीयतनामा तैयार करा लिया। आरोप है कि इसका उद्देश्य उसके पिता के हिस्से की कीमती पैतृक जमीन पर कब्जा करना था।
विज्ञापन

युवक का कहना है कि इसकी जानकारी मिलने पर जब उसने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद उसने श्यामदेउरवा थाने और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें