निचलौल। शहर के घोड़हवा वार्ड निवासी एक किशोर को कुछ लोगों ने बुलाकर बेरहमी से पिटाई कर दी। उसके बाद जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। इस मामले में पुलिस शनिवार को घायल किशोर के मां की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार मिश्रा के अनुसार नगर पंचायत निचलौल के घोड़हवा वार्ड निवासी सुमन देवी ने आरोप लगाया है कि 16 अप्रैल को लड़के किशन (15) को कुछ लोग बुलाकर बेरहमी से पिटाई कर दी। उसके बाद धमकी देते हुए भगा निकले। मामले में किशोर किशन के मां सुमन देवी की तहरीर के आधार पर आरोपी पवन श्रीवास्तव, हाशिम, रियाज, रफीक और शिवम केडिया निवासी निचलौल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।