फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हादसे में महिला की मौत के मामले में चालक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बरगदवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नरायनपुर निवासी इलहाक अहमद ने बरगदवा थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी जैनब खातून (43) 24 जून की शाम करीब पांच बजे हरपुर स्थित अपने मकान के सामने बैठी थीं। इसी दौरान नरायनपुर की ओर से तेज गति से आ रहे अपाची बाइक सवार उमेश ने लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में जैनब खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल बरगदवा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बरगदवां धनंजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी उमेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें