फरेंदा। शनिवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों की बैठक भीमसेन गौतम की अध्यक्षता में गोपलापुर में हुई। बैठक में न्यायालय के टेट अनिवार्यता से उत्पन्न परिस्थितियों व उसके समस्त कानूनी व शिक्षक आंदोलनों की व्यापक रणनीति को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर पुनरीक्षण याचिका दाखिल करने, जन प्रतिनिधियों से मिलकर अपनी बात रखने व सभी शिक्षक संगठनों के एकजुट होकर लड़ने के लिए व्यापक रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सभी शिक्षक संगठनों का एक संयुक्त मोर्चा बनाने का ऐलान किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप पांडेय, मंत्री वीरेंद्र मौर्या, डाॅ. सुशील कुमार सिंह, शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष आनंदपाल गौतम, उ. प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गौस आजम व जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष कैलाश नाथ मौर्या व एससी एसटी शिक्षक संघ के युवराज कुमार, राजन गुप्ता व अन्य शामिल रहे।