फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बरात में मारपीट, पुलिस ने समझा-बुझाकर कराई शादी

Fri, 23 May 2025 07:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव में आई बरात में मारपीट के बाद लड़का पक्ष के लोग शादी नहीं करने पर अड़ गए। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वर-वधू पक्ष को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शादी संपन्न हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव में बृहस्पतिवार की रात गोरखपुर जिले के एक गांव से बारात आई थी। सबकुछ ठीक चल रहा था। इस दौरान दौरान गांव के कुछ युवक बरात पक्ष से आई महिलाओं से किसी बात को लेकर उलझ गए, जिसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
बरात पक्ष के लोग बगैर शादी किए, वापस जाने की जिद पर अड़ गए। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बारात पक्ष को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। फिर लगभग तीन घंटे बाद भोर में शादी की रस्में सम्पन्न हुईं। इसके बाद बरात पक्ष के लोगों ने शादी के बाद कन्या की विदाई कराई, लेकिन कोई सामान नहीं ले गए। यह मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं खनुआ चौकी प्रभारी विजय द्विवेदी के अनुसार, मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें