फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर चकिया में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
रामपुर चकिया निवासी उषा देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पुत्र अखिलेश गांव में स्थित एक दुकान पर गया था कि वहां पहले से मौजूद गांव के ही राम लखन उर्फ जुगनू अखिलेश को मारने-पीटने लगे। राम लखन के साथ शेषनाथ, करन व उनकी मां सरोजा ने मिलकर अखिलेश को अपने घर में खींच लिया और मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश को सीएचसी परतावल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रामलखन, शेषनाथ, करन व सरोजा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें