फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के दौरान दो पक्षों में मार पीट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के दौरान दो पक्षों में मारपीट, एक घायल
विज्ञापन

परसा मलिक (महराजगंज)। ग्राम पंचायत विषखोप में शुक्रवार को विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप की जांच के लिए गोरखपुर से टीम पहुंची। जांच के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत विषखोप निवासी मनोज कुमार यादव ने पूर्व प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली व सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। उन्होंने आयुक्त गोरखपुर मंडल से जांच कराने की मांग की थी। शिकायत के आधार पर नामित जांच अधिकारी आरपी चौधरी की टीम शुक्रवार को जांच करने गांव के प्राथमिक विद्यालय विषखोप पहुंची। अभिलेखों की जांच शुरू हुई। इसी दौरान दोनों पक्ष में फाइल को लेकर छीना झपटी के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष से जय गोविंद पांडेय घायल हो गए। जय गोविंद पांडेय व दूसरे पक्ष से पूर्व प्रधान चंद्रिका गुप्ता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------------------
संजय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें