ठूठीबारी। सडकहवां गांव में छत ढलवाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार-चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ठूठीबारी ग्राम सभा के टोला सड़कहवां निवासी विशाल चौधरी ने बताया कि 14 मई को मैं अपने मकान की छत ढलवा रहा था। आरोप है कि गांव के मनोज यादव, प्रदीप यादव, दीपक यादव, राजेंद्र यादव रात करीब नौ बजे मेरे दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। मेरे बड़े पिता जग्गू चौधरी ने विरोध किया तो विपक्षियों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। उनके चीखने-चिल्लाने पर मैं और मनोज चौधरी व मुहल्ले के लोग बीच-बचाव किए तब आरोपी मौके से भागे।
प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि सड़कहवां पुराने रास्ते पर विपक्षी विशाल चौधरी, बिकी चौधरी, राजेंद्र चौधरी, जगु चौधरी रास्ते की जमीन के ऊपर लिंटर ढालवा रहे थे। मैंने विरोध किया तो उक्त लोग बेलचा-लाठी व फावड़ा से पीटने लगे। बचाव में मनोज यादव, राजेंद्र यादव, दीपक यादव व सावित्री देवी आईं तो उनको भी गली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई कर दी। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि एक पक्ष के मनोज, प्रदीप, दीपक, राजेंद्र व दूसरे पक्ष के विशाल, बिकी, राजेंद्र, जगु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।