फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम तरकुलवां नेहरू नगर की रीता देवी ने पुरानी रंजिश में हमले की शिकायत दर्ज कराई है। घटना 22 मार्च की सुबह करीब 10 बजे की बताई गई है।
विज्ञापन

रीता देवी ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर के बगल वाले खेत में सरसों की फसल निकाल रही थीं। इसी दौरान महुअवा टोला चमरहिया निवासी लालती देवी, उनके पुत्र जयहिंद, विजय और मनोज लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने पुरानी दुश्मनी के चलते गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर रीता देवी और उनके पति वीरेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में रीता देवी और उनके पति को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और घर की कटरेन तोड़-फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी लालती देवी, जयहिंदू, विजय, मनोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें