फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बीच-बचाव करने युवक को पीटा, दो पर नामजद प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैजनाथपुर कला के पेट्रोल पंप के पास मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अभिनाश पटेल, निवासी सोनरा, 31 मार्च को शाम करीब 6:30 बजे निचलौल से काम करके ऑटो में घर लौट रहा था। जैसे ही ऑटो बैजनाथपुर कला पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। चार-पांच युवक ऑटो ड्राइवर से झगड़ा करने लगे। अभिनाश बीच-बचाव करने गया तो आरोपी आक्रोशित हो गए और गालियां देने लगे। इसके बाद उन्होंने लात-मुक्कों से मारना शुरू कर दिया। जिससे अभिनाश का दायां हाथ टूट गया। आरोपी युवकों में दिनेश निवासी बैजनाथपुर कला तथा उसका पुत्र शुभम गुप्ता मिल थे। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दिनेश, शुभम गुप्ता व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें