- थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बैरवा जंगल टोला मरचहवा का मामला, दोनों पक्षों में है तनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बैरवा जंगल टोला मरचहवा में शनिवार की रात जमीन के विवाद में दो पटीदारों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर गांव निवासी आरोपी छोटेलाल, शिब्बन, वीरेंद्र, अनिरुद्ध, शिब्बन, पंजाबी, शिवपूजन, प्रमोद और युवराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
बता दें कि, बैरवा जंगल टोला मरचहवा में शिब्बन और प्रमोद के बीच कुछ दिनों से भूमि विवाद की स्थिति बनी हुई है। निर्माण कार्य की बात को लेकर शनिवार की रात दोनों पक्षों के कुछ लोग आमने-सामने हो गए। कहासुनी के दौरान मामला हाथापाई में तब्दील हो गई। घटना में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ लाठी-डंडे बरसाए गए, जिससे अफरा-तफरी का मच गई।
घटना के दौरान एक पक्ष से प्रमोद, विनोद, पंजाबी, गुलाबी देवी, माला तथा दूसरे पक्ष से शिब्बन, रमावती, छोटेलाल, धीरज एवं लाल बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि प्रमोद की तहरीर पर छोटेलाल, शिब्बन, वीरेंद्र एवं अनिरुद्ध तथा शिब्बन की तहरीर पर पंजाबी, शिवपूजन, प्रमोद एवं युवराज निवासी बैरवा जंगल टोला मरचहवा के विरुद्ध मारपीट, गाली और धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।