फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चाय की दुकान में घुसी कार, बुजुर्ग घायल

Tue, 26 May 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोधवल चौराहे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोधवल चौराहे पर स्थित एक चाय की दुकान में सोमवार की सुबह करीब छह बजे एक अनियंत्रित कार घुस गई। इस दौरान दुकान में बैठकर चाय पी रहे एक 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दुकान के बाहर खड़ी दो बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परसिया इंदरपुर निवासी कपिल शर्मा (60) सोमवार को सुबह अपनी बाइक से गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर स्थित गोधवल चौराहे पर नौमी गुप्ता की दुकान पर चाय पीने गए थे। वे बाइक दुकान के सामने खड़ी कर दुकान के अंदर चले गए। कुछ देर बाद ही महराजगंज से गोरखपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाहर खड़ी दो बाइकों को रौंदते हुए दुकान में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान में बैठे कपिल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर भाग गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल कपिल को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की सहायता से कार का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें