फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बरात में नाचने को लेकर मारपीट, नाराज होकर दुल्हा फरार

Sat, 10 May 2025 06:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौपरिया में शुक्रवार रात डीजे पर डांस को लेकर घरातियों और बरातियों में मारपीट हो गई। घटना के बाद दुल्हा नाराज होकर घर चला गया। इससे दुल्हन पक्ष के लोग परेशान हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए दुल्हे को घर से लाकर शादी कराई। मारपीट में करीब आठ लोगों को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के चौपरिया वार्ड में शुक्रवार को चौक बाजार से बरात आई थी। लड़की पक्ष के लोग बरात के स्वागत में लगे थे। स्टेज पर दुल्हन की इंट्री होने के दौरान बराती रास्ते में डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। इसी बीच दोनों पक्षों में नाचने को लेकर मारपीट हो गई। दुल्हा गुस्से में आकर बरात वापस लेकर अपने घर चला गया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर कोतवाली में दी। सदर कोतवाल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए चौक चले गए। चौक थानाध्यक्ष रामचरन सरोज को साथ लेते हुए दुल्हे के घर पहुंचे और समझाते हुए दुल्हे को चौपरिया वार्ड में लाकर शादी कराया। शादी के दौरान पुलिस कर्मी तैनात रहे। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के अनुसार, दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन

एक साल पहले भी ऐसे ही हुई थी शादी
इस घटना से पहले भी महराजगंज में डीजे पर विवाद के कारण शादी समारोह में तनाव उत्पन्न हुआ है। जुलाई 2024 में पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के कोट कम्हरिया गांव में डीजे पर डांस को लेकर घराती और बराती पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद दूल्हे के रिश्तेदार को चोटें आईं। इस घटना के बाद दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया, लेकिन पुलिस ने चार घंटे के पुलिसिया पहरे में विवाह संपन्न कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें