सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरखोड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसी के कटरैन वाले घर पर ईंट फेंका। मना करने पर आरोपी ने एक महिला समेत दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
गांव निवासिनी रुक्मिणी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि बीते बुधवार की रात में आठ बजे पड़ोसी आशीष मेरे कटरैन पर ईंट फेंकने लगा। मेरे मना करने पर उसने कुदाल लेकर दौड़ा लिया। मैंने भागकर अपनी जान बचाई। अगले दिन सुबह मेरे ससुर जब स्नान कर रहे थे तो उन्हें पटककर मारा, जिससे उनकी बांह में चोट आई है। मेरी जेठानी सीमा बीच-बचाव करने गई तो उन्हें भी दांत से काट लिया और मारा। आरोपी ने हम तीनोें को जान से मारने की धमकी भी दी।
थानाध्यक्ष सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी आशीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।