बरात में मारपीट, नौ नामजद पर केस
महराजगंज। शहर के एक मैरिज हाल में शुक्रवार को बरात में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने नौ नामजद एवं 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सोहरवलियाकला गांव निवासी रमेश जायसवाल ने तहरीर में कहा है कि शुक्रवार रात द्वारपूजा के दौरान कुछ युवक बरात में घुस आए और हंगामा करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।
इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि आरोपित रोहित निवासी शिव नगर, आशुतोष पटेल निवासी जय प्रकाश नगर, निखिल वर्मा निवासी हनुमानगढ़ी, आशीष राज निवासी आंबेडकर नगर, राहुल पांडेय निवासी राजीव नगर, रंजीत गौतम निवासी इंदिरा नगर, राहुल कुमार निवासी आंबेडकर नगर, निरंकार निवासी आंबेडकर नगर, राजकेश्वर निवासी चौपरिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।