फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उप्र महिला शिक्षक संघ की पांचवीं वर्षगांठ मनाई गई

Tue, 10 Feb 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उप्र महिला शिक्षक संघ ने अपनी स्थापना के गौरवशाली पांच वर्ष पूर्ण होने पर रविवार के देर शाम को शहर स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संघ की अब तक की उपलब्धियों, संघर्षों और भविष्य की दिशा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की स्थापना महिला शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण, उनके अधिकारों की रक्षा और उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। पांच वर्षों की यह यात्रा महिला सशक्तीकरण का सशक्त और जीवंत उदाहरण है। समारोह में संगठन की एकजुटता और सक्रियता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला महामंत्री रश्मि जायसवाल, कोषाध्यक्ष शशि वंदना दुबे, मीडिया प्रभारी शशिकला सिंह और वरिष्ठ मंत्री बीनू शर्मा की भूमिका रही। सभी पदाधिकारियों ने कंधे से कंधा मिलाकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मंजुला पांडेय, शिखा गुप्ता, उपमा, वंदना, विजय लक्ष्मी, सरिता गौतम, रिचा अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें