फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिविर में विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को करें चिह्नित

Tue, 10 Feb 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अरुण कुमार-चतुर्थ ने 22 फरवरी को जनपद में मेगा, बृहद विधिक सहायता और सेवा शिविर के आयोजन की सफलता के लिए बैठक की गई। इसमें विभिन्न विभागों के तहत निर्बल वर्ग, दिव्यांग बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जनजाति के लिए संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए चिह्नित करने के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि उपरोक्त मेगा शिविर के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लाभार्थियों व छात्रवृत्ति से लाभान्वित छात्रों को प्रमाण पत्र का वितरण और अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के लाभार्थियों का चिह्नांकन की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि कोविड में निराश्रित बच्चों के मध्य लैपटाप वितरण किया जाना है, जिसके क्रय की प्रक्रिया प्रचलित है। इसके बाद मेगा कैंप में वितरण किया जा सकता है। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा डाॅ. भारद्वाज शुक्ल ने कहा कि उपरोक्त मेगा शिविर में छात्रों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें